Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदलने पर भाजयुमो ने दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

0 292

दुमका। झारखंड सरकार ने राज्य में संचालित अटल मोहल्ला क्लिनिक के नाम को बदलकर मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक रखने का निर्णय लिया है। इसके विरोध में शनिवार को झारखंड की उपराजधानी दुमका शहर के टीन बाजार चौक में भाजपा युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर मुख्यमंत्री मुर्दाबाद का नारा लगाया। मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष गौरवकांत, निवास मंडल, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, मार्शल ऋषिराज टुडू, बबलू मंडल, पवन केशरी, अजय वर्मा, संतोष साह, पंकज वर्मा, बिमल मरांडी, गुंजन मरांडी, नवल किस्कू, गायत्री जयसवाल, मृणाल मिश्रा, अजय गुप्ता, संतोष सोरेन, श्यामदेव हेम्ब्रम, सुजीत यदुवंशी, अमन राज, राजू पूजहर, दीपांशु, मनीष कुमार, रमेश मंडल, प्रवीण सिंह, कुश पाल, इंद्रजीत कुमार आदि शामिल थे। इस अवसर पर मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश ने कहा कि राज्य भर में करीब 140 अटल मोहल्ला क्लिनिक संचालित हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उनके गांव-मोहल्लों में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झारखंड की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी की पुण्यतिथि पर 16 अगस्त 2019 में इसकी स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि पिछले 6 सालों में हेमंत सरकार कुछ नया नहीं कर पा रही तो योजनाओं का नाम बदलकर अपनी पीठ थपथपा रही है। रूपेश ने कहा कि हेमंत सोरेन इस निर्णय को वापस ले नहीं तो भाजपा सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन करेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष गोरवकांत ने कहा आयुष्मान भारत और अटल मोहल्ला क्लिनिक जैसी योजनाएं भाजपा की क्रांतिकारी सोच की देन हैं। इससे गरीब और आम लोगों को सुलभ स्वास्थ्य सेवा मिली है। हेमंत सरकार इन योजनाओं का नाम बदलकर अपनी राजनीतिक एजेंडे को साध रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। गौरवकांत ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी झारखंड राज्य के निर्माता रहे हैं। उनका नाम झारखंड के जन-जन की स्मृतियों में है। ऐसे में उनके नाम को हटाकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास न केवल भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी का, बल्कि पूरे झारखंड की आत्मा का अपमान है। उन्होंने सरकार को सुझाव दिया कि अगर वह नई स्वास्थ्य योजना शुरू करना चाहती है तो सरकार को नये नाम रखने की स्वतंत्रता है। लेकिन पहले से स्थापित और लोकप्रिय योजनाओं का नाम बदलना ओछी राजनीति का उदाहरण है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष निवास मंडल ने कहा कि अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने का निर्णय झारखंड निर्माता अटल जी के नाम को लोगों की स्मृति से हटाने की साजिश है। झारखंड की जनता ऐसे फैसलों को कभी स्वीकार नहीं करेगी। भाजपा नेता सह सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य बिमल मरांडी ने कहा कि ऐसा लग रहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र  के दबाव में है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के इस निर्णय को यहां की जनता और आदिवासी समाज कभी भी स्वीकार नहीं करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.