Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

बोलबम : सावन की तीसरी सोमवारी को 1.74 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया बाबा बासुकिनाथ को जलार्पण

0 363
मेला में श्रद्धालुओं से बातचीत करते उपायुक्त अभिजीत सिन्हा। साथ में हैं अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार।

बासुकिनाथ। सावन की तीसरी सोमवारी को बासुकिनाथ धाम में शाम के 7 बजे तक 1.74 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बासुकिनाथ को जलार्पण किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सामान्य रूट से 1,32,459, शीघ्र दर्शनम से 5200 एवं जलार्पण काउंटर से 22506 श्रद्धालुओं ने बाबा को जलार्पण कियाा। आज डाक बमों की संख्या 14506 थी। आज मंदिर को शीघ्र दर्शनम से 15,60,000 रुपये, गोलक से 1,61,420 एवं अन्य स्रोत से 5044 रूपये प्राप्त हुए। गौरतलब है कि आज सावन की तीसरी सोमवारी को बाबा बासुकिनाथ धाम में कांवरिया तीर्थयात्रियों एवं अन्य श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा देर रात्रि से ही विधि व्यवस्था की माॅनिटरिंग में लगे हुए थे। उनके साथ अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार भी उपस्थित थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.