दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका शहर में इन दिनों चोरों ने खूब शोर मचा रखा है। आये दिन कहीं न कहीें चोरी की घटना हो रही है। पिछले दिनों चोरों ने शहर के धर्मस्थान मंदिर में भी चोरी कर ली थी। इसकी चर्चा अभी थमी नहीं थी, कि कल रात चोरों ने भाजपा के दुमका जिला कार्यालय में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। इस संबंध में पार्टी के जिला कार्यालय प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने रविवार को नगर थाना में लिखित सूचना दी है। अपने आवेदन में श्री सिंह ने पुलिस को बताया है भाजपा कार्यालय में शनिवार को रात में चोरी हुई है। उन्होंने बताया है कि आज सुबह जब वे दुमका
शहर के डंगालपाड़ा मुहल्ला स्थित भाजपा कार्यालय को खोला तो देखा कि कार्यालय का तीन ताला टुटा हुआ है। कार्यालय का टेबुल, प्लास्टिक और बिजली का 7 बल्व चोरी हो गया है। चोरों ने बिजली का बोर्ड तोड़ दिया है। बिजली के वायरिंग को भी क्षतिग्रस्त किया है। श्री सिंह ने बताया है कि कार्यालय से लगभग 25-30 हजार रूपये के समान की चोरी व क्षति हुई है।
