Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

मॉडल कॉलेज राजमहल के कार्यक्रम में एसपी अमित कुमार ने विद्यार्थियों को बढ़ते डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के प्रति किया जागरूक

0 338

राजमहल। मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज में गुरुवार को “अनुशासन, साइबर अपराध एवं सकारात्मक आचरण” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बढ़ते स्वरूप और उनसे बचाव की सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनवेरिफाइड लिंक, वीडियो कॉल, मैसेज और फेक प्रोफाइल से सतर्क रहें। बैंक कभी भी ओटीपी, पिन या पासवर्ड नहीं पूछता, इसलिए ऐसी किसी भी मांग पर तुरंत सावधान हो जाए। बढ़ते ‘डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड’ के बारे में विद्यार्थियों को सतर्क करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात कॉल पर विश्वास न करें और किसी भी तरह का भुगतान न करें। उन्होंने विद्यार्थियों को सरकारी कॉमन हेल्पलाइन नम्बर 112 की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस नम्बर से पुलिस सहायता, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं। इसके साथ श्री सिंह ने नशा एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों पर गंभीर चर्चा की और युवाओं से इससे दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य बल्कि करियर और जीवन दोनों को नष्ट कर देता है। प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा और नैतिक आचरण की जानकारी युवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है।कार्यक्रम का समापन कॉलेज परिसर में अतिथियों के द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.रमजान अली द्वारा किया गया। स्वागत भाषण डॉ.विवेक कुमार महतो और धन्यवाद ज्ञापन डॉ.अमित कुमार ने किया। कार्यक्रम में सीडीपीओ बिमलेश कुमार त्रिपाठी, तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडेय, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी सहितअन्य कई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.सिंह ने पुलिस अधीक्षक को कॉलेज के जीवाश्म संग्रहालय का अवलोकन कराया, जिसकी पुलिस अधीक्षक ने खूब सराहना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.