Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

दुमका जिला भाजपा कार्यालय में चोरी, कार्यालय प्रभारी ने नगर थाना को दी सूचना

0 398

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका शहर में इन दिनों चोरों ने खूब शोर मचा रखा है। आये दिन कहीं न कहीें चोरी की घटना हो रही है। पिछले दिनों चोरों ने शहर के धर्मस्थान मंदिर में भी चोरी कर ली थी। इसकी चर्चा अभी थमी नहीं थी, कि कल रात चोरों ने भाजपा के दुमका जिला कार्यालय में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। इस संबंध में पार्टी के जिला कार्यालय प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने रविवार को नगर थाना में लिखित सूचना दी है। अपने आवेदन में श्री सिंह ने पुलिस को बताया है भाजपा कार्यालय में शनिवार को रात में चोरी हुई है। उन्होंने बताया है कि आज सुबह जब वे दुमका शहर के डंगालपाड़ा मुहल्ला स्थित भाजपा कार्यालय को खोला तो देखा कि कार्यालय का तीन ताला टुटा हुआ है। कार्यालय का टेबुल, प्लास्टिक और बिजली का 7 बल्व चोरी हो गया है। चोरों ने बिजली का बोर्ड तोड़ दिया है। बिजली के वायरिंग को भी क्षतिग्रस्त किया है। श्री सिंह ने बताया है कि कार्यालय से लगभग 25-30 हजार रूपये के समान की चोरी व क्षति हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.