Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
हनुमान चालीसा में छिपा है भक्ति का महासागर, पाठ से मिलता है अनेक देवी-देवताओं और संतों का आशीर्वाद शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर कल बंद रहेंगे दुमका के सभी स्कूल पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप...

एसकेएमयू : यूजी सेमेस्टर 5 ओल्ड कोर्स के विद्यार्थी 22 जनवरी से भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म 

0 308

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के द्वारा स्नातक सेमेस्टर 5 ओल्ड कोर्स परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि की घोषणा कर दी गई है। विश्वविद्यालय के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यूजी सेमेस्टर 5 सीबीसीएस के विद्यार्थी 22 से 26 जनवरी तक बिना किसी विलंब शुल्क के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इसके उपरांत विद्यार्थी 200 रुपए विलंब शुल्क के साथ 27-28 जनवरी तक तथा 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ 29 से 30 जनवरी तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। जबकि परीक्षा प्रारंभ होने की तिथि से सात दिन पूर्व तक विद्यार्थी केवल ऑनलाइन के माध्यम से 1000 रुपए विलंब शुल्क के साथ भी परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। सभी विद्यार्थी विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट www.skmu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन भुगतान की रसीद के साथ परीक्षा फॉर्म की हार्ड कॉपी अपने संबंधित महाविद्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। यह जानकारी विश्वविद्यालय के जन संपर्क पदाधिकारी प्रो.दीपक कुमार ने दी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.