Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
राजद ने मधुबन गांव में मनाया लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन, ग्रामीणों ने उठाई रेलवे हॉल्ट की मां... पशु प्रेम की मिसाल बने नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, नन्दी के निधन पर मुंडवाया सिर और कराया श्राद्ध भोज डूमरथर स्कूल में बच्चों और अभिभावकों ने मिलकर मनाया सीखने का उत्सव, गर्मी की छुट्टियों को बनाया ज्ञा... विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को संस्था लगाएगी रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं के सम्मान में 19 जुलाई को ह... स्वास्थ्य लाभ के बाद विश्वविद्यालय लौटीं कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर, डॉ.शम्स तबरेज खान ने किया स्वागत दुमका में लगा शौर्य संपर्क शिविर, सेना ने सुनी भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस... बिजली संकट से मिली राहत, नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र...

नगर निकाय चुनाव : दुमका में अध्यक्ष पद के 09 और बासुकिनाथ में 03 प्रत्याशियों ने खरीदा नाजिर रसीद

0 216
दुमका। नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत शुक्रवार को दुमका नगर परिषद् के अध्यक्ष पद के लिए 09 अभ्यर्थियों-विवेक भारती, सतीश कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, प्रमोद प्रसाद, अंकित कुमार, मनोज कुमार रजक, उदय कुमार सिंह, सुमित कुमार और रवि शंकर मंडल ने नाजिर रसीद खरीदा। जबकि बासुकिनाथ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों-मनोरमा देवी, बनलता देवी एवं वीणा देवी ने नाजिर रसीद कटवाया। गौरतलब है कि इससे पहले गुरूवार को दुमका नगर परिषद् के अध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा,अभिषेक चौरसिया, राधेश्याम वर्मा, अमिता रक्षित, विनोद कुमार लाल, प्रेम भारती, अविनाश दास और रंजीत जायसवाल ने नाजिर रसीद खरीदा है। वहीं बासुकिनाथ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए गुरूवार को मधुमिता देवी, पूनम देवी और सुषमा देवी ने नाजिर रसीद खरीदा है। इस प्रकार आज तक दुमका नगर परिषद् के अध्यक्ष पद के लिए 17 और बासुकिनाथ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 06 प्रत्याशियों ने नाजिर रसीद खरीदा है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.