Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

एसकेएमयू में व्याप्त समस्याओं को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन, कुलपति को सौंपा ज्ञापन

0 169

दुमका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.राम कुमार सिंह से मुलाकात कर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में व्याप्त समस्याओं, अनियमितताओं तथा छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिला संयोजक अभिषेक गुप्ता ने कहा कि परिषद् सदैव छात्रहितों के लिए कार्यरत रही है, किंतु वर्तमान में विश्वविद्यालय अंतर्गत महाविद्यालयों एवं परिसर में अनेक गंभीर समस्याएं व्याप्त हैं, जिन पर शीघ्र संज्ञान लिया जाना आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुसार 60 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों एवं अधिकारियों को प्रशासनिक पदों से हटाया जाए। परीक्षा नियंत्रक पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें तत्काल पदमुक्त किया जाए तथा कुलाधिपति द्वारा ओएसडी हटाने के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन साह ने कहा कि सेमेस्टर परीक्षा एवं परिणाम प्रणाली को पूर्णतः पारदर्शी बनाया जाए तथा परिणाम समय पर ऑनलाइन जारी किए जाएं। बदले गए परीक्षा केंद्रों को पुनः पूर्ववत किया जाए। विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, छात्र समस्या निवारण शिविर नियमित रूप से लगाए जाएं तथा विश्वविद्यालय थाना मार्ग को अलग किया जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि एनईपी से संबंधित पुस्तकें महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय पुस्तकालयों में उपलब्ध कराई जाएं तथा पुस्तकों के भुगतान की जांच की जाए। साथ ही छात्रों के लिए बस सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई। एसपी कॉलेज मंत्री मनीष मंडल ने कहा कि एनएसएस के अंतर्गत हुए भुगतान एवं कार्यक्रमों की संपूर्ण जांच कराई जाए। सभी महाविद्यालयों में सुरक्षा गार्ड एवं सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता की उच्च स्तरीय जांच हो। जून 2023 से मार्च 2025 तक विश्वविद्यालय के विकास एवं परीक्षा मद में हुए व्यय की स्वतंत्र जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में निर्मित नए भवनों, मल्टीपर्पस हॉल, एनसीसीएफ को किए गए भुगतानों तथा खरीदी गई सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच की जाए। सभी महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति हो, विश्वविद्यालय में विधि (लॉ) की पढ़ाई प्रारंभ कराई जाए, खेल मद में व्यय की जांच हो तथा सुरक्षा गार्ड कंपनी की चयन प्रक्रिया की समीक्षा की जाए। ओबीसी एवं सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए छात्रावास निर्माण कराया जाए तथा छात्र संघ चुनाव शीघ्र संपन्न कराया जाए। छात्र नेताओं ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर उक्त मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो एबीवीपी विश्वविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री हिमांशु दुबे, सीनेट सदस्य विमल मरांडी, पूर्व प्रदेश मंत्री गुंजन मरांडी, जितेंद्र सिंह, अभिषेक गुप्ता, अमन शाह, संजय पाल, सूरज पाल, विकास भगत, युवराज, अमन सेन, अभिषेक तिवारी, अनुज कुमार, मनीष मंडल, अनूप दत्त, राज केसरी, रितेश कुमार, राहुल कुमार, प्रियांशी कुमारी, शिवानी, नेमत परवीन, अफशान परवीन, मोनिका कुमारी, निशु कुमारी, डोली मरांडी, निकिता आनंद, मनीषा कुमारी, पूनम कुमारी, लक्ष्मी पहाड़िया, सुनीता कुमारी, ज्योति कुमारी, कल्पना कुमारी, सोनी कुमारी, प्रियंका मुर्मू, सोनी सोरेन, आदित्य रजक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.