दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के द्वारा गुरुवार को पीजी सेमेस्टर-1 परीक्षा 2025, सत्र 2025-27 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार कला संकाय के 2447 परीक्षार्थियों में 92.36 प्रतिशत, विज्ञान संकाय के 1139 परीक्षार्थियों में 86.92 प्रतिशत तथा वाणिज्य संकाय के 66 परीक्षार्थियों में 96.97 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार कुल 3652 परीक्षार्थियों में 90.74 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। यह जानकारी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क निदेशक डॉ.राजीव रंजन सिन्हा ने दी।
##### webakhbar.com
