दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय ने बुधवार को पीजी सेमेस्टर 4, सत्र 2023-25 की परीक्षा तिथि की घोषणा की। यह परीक्षा 16 जुलाई से 22 जुलाई तक द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए सभी विषयों को दो समूहों में विभाजित किया गया है। ग्रुप ‘ए’ में हिंदी, भूगोल, वनस्पति शास्त्र, रसायन शास्त्र, समाजशास्त्र, वाणिज्य, बांग्ला, संस्कृत, फ़ारसी, भूविज्ञान और संताली शामिल हैं। जबकि ग्रुप ‘बी’ में इतिहास, राजनीति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, मनोविज्ञान, अंग्रेज़ी, दर्शनशास्त्र, उर्दू और भौतिकी को शामिल किया गया हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ग्रुप बी के पेपर 13, 14 और 15 की परीक्षाएं 16, 18 और 21 जुलाई को तथा ग्रुप ए के पेपर 13, 14 और 15 की परीक्षाएं 17, 19 और 22 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ.जय कुमार साह ने कुलपति प्रो.कुनुल कंदिर के निर्देशानुसार अधिसूचना जारी की है, जिसे छात्र विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यह जानकारी विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क पदाधिकारी प्रो.दीपक कुमार ने दी है।
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा
राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र...
रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान
खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से
दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान
ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे
विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...