Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

दुमका में कोयला रैक हटाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों पर रेलवे ने कराया मामला दर्ज

0 628

दुमका। दुमका रेलवे स्टेशन से कोयला रैक हटाने की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर रेलवे पोस्ट दुमका द्वारा मामला दर्ज कर दिया गया है। जिसमें सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के सिनेट सदस्य भाजपा नेत बिमल मरांडी, जल, जंगल और जमीन की लड़ाई में आगे रहने वाली मुन्नी हांसदा, कोयला डंपिंग यार्ड हटाने की वर्षों से लड़ाई लड़ने वाले रवि मंडल, लोजपा नेता पप्पू श्रीवास्तव, अभय कुमार, विष्णु यादव, अमन सिंह और संजय मंडल सहित अन्य पर रेलवे एक्ट की धारा 147/145/146 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसका केस नं 716/25 है। इस मामले में संबंधित पक्षों को 3/7/2025 को दस बजे अपना पक्ष रखने हेतु समन जारी किया गया है। इधर मामला दर्ज होने के बाद भाजपा नेता बिमल मरांडी ने कहा कि दुमका वासियों को प्रदुषण से मुक्ति हम दिला कर रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब आर पार की लड़ाई होगी। जबकि रवि मंडल ने कहा कि पिछले अड़तीस सप्ताह से पूर्णतः शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया जा रहा था, जिस पर रेलवे को कोई आपत्ति नहीं थी। लेकिन अचानक बिना किसी कारण अब उन लोगों का मौलिक अधिकार भी छीना जा रहा है। दुमका रेलवे स्टेशन पर बने कोयला डंपिग यार्ड से हजारों लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है लेकिन इसकी चिंता किसी को भी नहीं है। उन्होंने कहा कि आस पास के लोगों के स्वास्थ्य पर इसका बहुत ही बूरा प्रभाव पड़ रहा है। हम सिर्फ और सिर्फ दुमका रेलवे स्टेशन पर बने कोयला डंपिग यार्ड को स्थानांतरित करने की ही मांग कर रहे हैं। लेकिन इसमें भी बीजीआर कंपनी और रेलवे अपनी मनमानी कर रहा है। इन केस मुकदमों से हम डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दर्जनों शिक्षण संस्थानों के अलावा महिला, बच्चे नौजवान और बुजुर्ग प्रभावित हैं। चंद स्वार्थी तत्वों के हाथों में संबंधित विभाग खेल रहा है। दूसरी ओर आरपीएफ दुमका पोस्ट के इंस्पेक्टर मनोज कुजूर ने कहा कि धरनार्थियों के पास रेलवे स्टेशन परिसर में धरना प्रदर्शन करने का कोई प्रमिशन नहीं है। उक्त लोगों पर रेलवे के कार्यों में बाधा डालने और आरपीएफ कर्मियों के साथ अभद्रता करने का भी चार्ज लगाया गया है। हम अनाधिकृत रूप से धरना प्रदर्शन करने की आज्ञा नहीं दे सकते।

(चंदन कुमार की रिपोर्ट)

Leave A Reply

Your email address will not be published.