Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जा रहा है : कुलपति

0 345

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर ने कहा कि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनईपी केवल पाठ्यक्रम बदलाव नहीं है, बल्कि यह शिक्षण और अधिगम की एक व्यापक संस्कृति परिवर्तन है। कुलपति प्रो.कंदीर शुक्रवार को विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को बतौर अध्यक्ष संबोधित कर रही थी। उन्होंने सभी कॉलेजों के नोडल अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने काॅलेजों में भी इसी प्रकार की कार्यशाला का आयोजन करें ताकि शिक्षकों और छात्रों को नई प्रणाली की समुचित जानकारी मिल सके। इससे पहले अपने संबोधन में प्रोक्टर डाॅ.राजीव कुमार ने कार्यशाला को एनईपी के सुचारू क्रियान्वयन की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति का लक्ष्य शिक्षा को समावेशी, बहु-विषयी और कौशल उन्मुख बनाना है, जिसे कॉलेज स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना आवश्यक है। कार्यशालय को संबोधित करते हुए डीएसडब्ल्यू डॉ.जैनेन्द्र यादव ने यूजी नामांकन प्रक्रिया से संबंधित कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रस्तुत किए। उन्होंने नामांकन में पारदर्शिता बनाए रखने, छात्रों के साथ समुचित व्यवहार करने, दस्तावेज सत्यापन के दौरान सतर्कता बरतने एवं पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका कॉलेज स्तर पर विशेष ध्यान रखा जाए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के एनईपी नोडल अधिकारी प्रो.दीपक कुमार दास ने पाॅवर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति की संशोधित रूपरेखा की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा एनईपी नियमावली में कुछ महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं, जिन्हें शैक्षणिक सत्र 2025-29 से प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेजर कोर्स के एक पेपर में अब ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ को समाहित किया गया है, जिसका उद्देश्य छात्रों को भारत की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और मूल विचार धाराओं से परिचित कराना है। इसके अतिरिक्त जिन विषयों में प्रयोगात्मक कार्य होता है, उन सभी मेजर कोर्स में अब 25 अंकों का प्रायोगिक मूल्यांकन अनिवार्य रूप से जोड़ा गया है, जिससे छात्रों की व्यावहारिक दक्षता में वृद्धि हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व प्रचलित ‘माइनर विषय’ की अवधारणा को हटाकर अब ‘एसोसिएटेड कोर’ और ‘इलेक्टिव’ विषयों की नई व्यवस्था लागू की जा रही है, जो छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार विषय चयन की अधिक स्वतंत्रता प्रदान करती है। साथ ही स्किल एन्हांसमेंट कोर्स के अंतर्गत अब कंप्यूटर आधारित विषयों को शामिल किया गया है, जिससे छात्र तकनीकी रूप से दक्ष बन सकें और आधुनिक औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें। प्रो.दीपक ने बताया कि यह संशोधित नियमावली केवल उन्हीं छात्रों पर लागू होगा जो सत्र 2025-29 में नामांकित होंगे, जबकि इससे पूर्व नामांकित विद्यार्थियों की पढ़ाई पूर्ववर्ती पाठ्यक्रम एवं संरचना के अनुरूप ही संचालित की जाएगी। कार्यशाला के अंतिम सत्र में विभिन्न काॅलेजों से आए नोडल अधिकारियों के साथ खुला प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने कार्यान्वयन से संबंधित शंकाएं और सुझाव प्रस्तुत किए। इन सभी प्रश्नों का संतोषजनक समाधान विश्वविद्यालय की टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन सहायक डीएसडब्ल्यू डॉ.पूनम हेम्ब्रम के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम की सफलता में एनईपी टास्क फोर्स के सदस्य डॉ.इन्द्रजीत कुमार, सहायक मनोज, पंकज तथा अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.