दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका शहर में आयोजित आठ दिवसीय श्री जगन्नाथ महाप्रभु रथयात्रा महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु “भज गोविंद गोविंद गोपाला” भजन में झूम उठे। गौरतलब है कि शनिवार को बाहुड़ा यात्रा/उल्टा रथयात्रा के आयोजन के बाद महोत्सव संपन्न होगा।