Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

श्रावणी मेला : बासुकिनाथ में श्रद्धालुओं को धर्मशाला में 600 रूपया में मिलेगा दो बेड वाला एसी कमरा

0 424
दुमका। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2025 में बासुकिनाथ धाम आने वाले श्रद्धालु पूजा करने के उपरांत होटल या धर्मशाला में ठहरते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए दुमका जिला प्रशासन के द्वारा होटल/धर्मशाला के कमरे का दर निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन ने एसी कमरा होटल 2 बेड 900 रूपये जीएसटी के साथ प्रति कमरा प्रतिदिन, एसी कमरा धर्मशाला 2 बेड 600 रूपये जीएसटी के साथ प्रति कमरा प्रतिदिन, एसी कमरा होटल 4 बेड 1300 रूपये जीएसटी के साथ प्रति कमरा प्रति दिन, एसी कमरा धर्मशाला 4 बेड 800 रूपये जीएसटी के साथ प्रति कमरा प्रतिदिन, एसी कमरा होटल व धर्मशाला एक्ट्रा बेड 150 रूपये प्रति व्यक्ति प्रतिदिन, नन एसी कमरा होटल/धर्मशाला 2 बेड 400 रुपये जीएसटी के साथ प्रति कमरा प्रतिदिन, नन एसी कमरा होटल/धर्मशाला 4 बेड 600 रुपये जीएसटी के साथ प्रति कमरा प्रतिदिन, नन एसी कमरा होटल/धर्मशाला एक्ट्रा बेड 100 रुपये प्रति व्यक्ति प्रतिदिन, कॉमन रूम होटल/धर्मशाला 200 रुपये जीएसटी के साथ प्रति कमरा प्रतिदिन और हॉल होटल/धर्मशाला के लिए 30 रुपये प्रति व्यक्ति प्रतिदिन दर निर्धारित किया हैं। 
Leave A Reply

Your email address will not be published.