Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी

निरीक्षण को सरैयाहाट पहुंचे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा,तीन पंचायत सचिवों का रोका वेतन

0 380

सरैयाहाट। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने गुरुवार को दुमका जिला के सरैयाहाट प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया तथा उपस्थिति पंजी, आवक-जावक पंजियों, योजनाओं के क्रियान्वयन, लंबित मामलों और जनशिकायत निवारण की स्थिति की गहन समीक्षा की। अबुआ आवास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में न्यूनतम आवास पूर्ण करने वाले बॉटम 3 पंचायतों के पंचायत सचिवों का वेतन स्थगित करते हुए कारणपृच्छा का निर्देश दिया गया। विशेष रूप से हंसडीहा पंचायत के पंचायत सचिव को आवास स्वीकृति की न्यून स्थिति पर वेतन स्थगन एवं कारणपृच्छा का निर्देश जारी किया गया। एसएफसी गोदाम निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अनाज भंडारण में क्रेट का उपयोग नहीं करने और गोदाम में लाइट के लिए बैकअप की अनुपस्थिति पर गोदाम प्रभारी को कारणपृच्छा देने का निर्देश दिया। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को गोदामों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

(सच्चिदानंद की रिपोर्ट)

Leave A Reply

Your email address will not be published.