Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

पूर्व मुख्यमंत्री गुरुजी के निधन पर डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस दुमका में शोक सभा

0 230

दुमका। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिसोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (जिला स्कूल), दुमका में सोमवार को प्रभारी प्राचार्य महेन्द्र राजहंस की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में विद्यालय परिवार के सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर गुरुजी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। प्रभारी प्राचार्य श्री राजहंस ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गरीबों के मसीहा धरती पुत्र दिसोम गुरु शिबू सोरेन के आकस्मिक निधन से झारखंड में जो शून्यता आई है उसे पूरा नही किया जा सकता। श्री राजहंस ने कहा कि दिसोम गुरु के अचानक चले जाने से झारखंड की राजनीति के पुरोधा एवं सबसे बड़े स्तंभ का अवसान हो गया है। पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ.दिलीप कुमार झा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिसोम गुरु के आकस्मिक निधन से झारखंड राज्य के एक अभिभावक का अवसान हो गया है। उन्होंने कहा कि हमने आज एक प्रेरणास्रोत मार्गदर्शक खो दिया है। शोक सभा मे उपस्थित इंटर संकाय प्रभारी मुदस्सर सुल्तान, शिक्षक अमित कुमार पाण्डेय, संजीव कुमार सिंह, रूपेश कुमार झा, संजय कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार, अर्चना कुमारी, सुशीला किस्कू, प्रकाश कुमार घोष, शिवराम सिमोन टुडू एवं तरन्नुम परवीन के अलावे विद्यालय के सभी सदस्यों ने भी दिसोम गुरु के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.