Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना दुमका : दुर्गा पूजा में वार्ड 15 की सफाई व्यवस्था ठप, घरों में सड़ रहा कचरा; दुर्गंध से लोग बेहाल दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्... माता-पिता के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय : डॉ.शम्स तबरेज़ खान मां दुर्गा के दर्शन के लिए खुले पूजा पंडालों के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ माँ दुर्गा के बोधन अनुष्ठान के साथ सतन आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के पट हामर झारखंड रे’ गीत से दुमका की अनन्या सिन्हा ने बिखेरी झारखंड की लोकसंस्कृति की खुशबू, जल्द आएगा दु... बेथेल मिशन स्कूल में गरबा और डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में झूमे छात्र-छात्राएं दुमका में श्राद्ध के दौरान गाय को लेकर हुआ ऐसा गोलमाल कि पंडित जी के अरमानों पर फिर गया पानी! श्रद्धा और सबूरी में बसती है साईं भक्ति, लक्ष्मी दे ने व्रत पूरा होने पर श्रद्धालुओं के बीच बांटा प्...

स्मृति शेष : जब गुरुजी ने एसपी कॉलेज में कहा था जो भी झारखंड में रहता है वो हमारा बच्चा है

0 722

–डॉ.राजीव रंजन सिन्हा

दुमका। दिशोम गुरु झारखंड के अभिभावक थे, साहस के प्रतीक थे, आदिवासियों, वंचितों की आवाज थे। उनका जाना झारखंड में एक युग का अंत है। महाजनों के शोषण के खिलाफ संघर्ष तथा आदिवासियों में शराबबंदी का प्रचार इस महान राजनीतिक संत को दिशोम गुरु बनाया। उनके भाषण का एक अंश जो उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान संताल परगना महाविद्यालय, दुमका में दिया था कि लोग बाहरी भीतरी की राजनीति करते हैं, जो गलत है। उन्होंने कहा था कि जो भी झारखंड में रहता है वो हमारा बच्चा है उसका देखभाल और संरक्षण मेरी जिम्मेदारी है। यह उनकी महानता का एक नमूना है। पूरा झारखंड आदरणीय शिबु सोरेन के अंतिम सफर से मर्माहत है। गुरुजी को हमारी भावभीनी श्रद्धांजलि!

डॉ.राजीव रंजन सिन्हा
(विशेष कार्य पदाधिकारी, विधि प्रकोष्ठ, सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका)
Leave A Reply

Your email address will not be published.