Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
राजद ने मधुबन गांव में मनाया लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन, ग्रामीणों ने उठाई रेलवे हॉल्ट की मां... पशु प्रेम की मिसाल बने नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, नन्दी के निधन पर मुंडवाया सिर और कराया श्राद्ध भोज डूमरथर स्कूल में बच्चों और अभिभावकों ने मिलकर मनाया सीखने का उत्सव, गर्मी की छुट्टियों को बनाया ज्ञा... विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को संस्था लगाएगी रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं के सम्मान में 19 जुलाई को ह... स्वास्थ्य लाभ के बाद विश्वविद्यालय लौटीं कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर, डॉ.शम्स तबरेज खान ने किया स्वागत दुमका में लगा शौर्य संपर्क शिविर, सेना ने सुनी भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस... बिजली संकट से मिली राहत, नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र...

झामुमो कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

0 400

दुमका। झामुमो दुमका जिला कमेटी ने पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। इस बावत पार्टी के द्वारा गुरुवार को यहां गुरुजी के आवास में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में झामुमो के जिला सचिव निशित वरन गोलदार, जिला प्रवक्ता अब्दुश सलाम अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष चंदन भुवानियां, जिला संगठन सचिव रवि यादव, दुमका प्रखंड अध्यक्ष सिराजुद्दीन अंसारी, प्रखंड सचिव विजय मल्लाह, केंद्रीय समिति सदस्य कादिर राजा, जब्बार अंसारी, बासुदेव टुडू, चुंडा हेंब्रम, बबलू सिंह, नंदलाल राउत, प्रमोद कुमार मंडल आदि ने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में झामुमो और झामुमो महिला मोर्चा के सभी सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि  दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृतियां, उनके सिद्धांत और उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग हम सबके लिए सदा प्रेरणास्रोत रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.