Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

उज्जवल भविष्य की कामना के साथ स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग के सेमेस्टर चार के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

0 536
दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग में बुधवार को एक समारोह का आयोजन कर सेमेस्टर चार के छात्र -छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ विदाई दी गयी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये और विभाग में अपने बिताए दो वर्षों के अनुभव और संस्मरण को साझा किया। विभाग के अध्यक्ष डॉ.संजीव कुमार सिन्हा ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ.अजय सिन्हा ने विश्वविद्यालय के अनेक कार्यक्रम में योगदान देने और विभिन्न कार्यक्रमों में पुरस्कार जीत कर विभाग का मान बढ़ाने के लिए छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। सहायक प्रोफेसर डॉ.इंद्रनील मंडल ने छात्र-छात्राओंbको अपने लक्ष्य प्राप्ति तक कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। कार्यक्रम में मंच का संचालन शुरुलिना ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में सोनिका, राहुल, आशा आदि छात्र-छात्राओं ने अहम भूमिका निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.