Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी

स्वतंत्रता दिवस पर सरैयाहाट में शान से लहराया तिरंगा, लोगों ने दी सलामी

0 315
सरैयाहाट थाना में झंडोत्तोलन के बाद तिरंगे को सलामी देते थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव व अन्य।

सरैयाहाट। दुमका जिला के सरैयाहाट प्रखंड में शुक्रवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाकर तिरंगे को सलामी दी गयी। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख ललिता मरांडी ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में अंचल अधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार शानु, थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव सहित प्रखंड के गणमान्य लोगों ने तिरंगे को सलामी दी। सरैयाहाट थाना में थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर पुलिस के जवानों के साथ प्रखंड के गणमान्य लोगों ने भी तिरंगे को सलामी दी। प्रखंड कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।

कांग्रेस कार्यालय में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव व अन्य।
#################

दुमका सहित पूरे देशवासियों को भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!

दुमका सहित पूरे देशवासियों को भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!

Leave A Reply

Your email address will not be published.