Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना दुमका : दुर्गा पूजा में वार्ड 15 की सफाई व्यवस्था ठप, घरों में सड़ रहा कचरा; दुर्गंध से लोग बेहाल दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्... माता-पिता के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय : डॉ.शम्स तबरेज़ खान मां दुर्गा के दर्शन के लिए खुले पूजा पंडालों के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ माँ दुर्गा के बोधन अनुष्ठान के साथ सतन आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के पट हामर झारखंड रे’ गीत से दुमका की अनन्या सिन्हा ने बिखेरी झारखंड की लोकसंस्कृति की खुशबू, जल्द आएगा दु... बेथेल मिशन स्कूल में गरबा और डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में झूमे छात्र-छात्राएं दुमका में श्राद्ध के दौरान गाय को लेकर हुआ ऐसा गोलमाल कि पंडित जी के अरमानों पर फिर गया पानी! श्रद्धा और सबूरी में बसती है साईं भक्ति, लक्ष्मी दे ने व्रत पूरा होने पर श्रद्धालुओं के बीच बांटा प्...

जेपीएससी में सफल बबीता कुमारी को पुलिस महानिरीक्षक ने किया सम्मानित

0 424
दुमका। झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली झारखंड के आदिम जनजाति माल पहाड़िया समुदाय की पहली अभ्यर्थी बबीता कुमारी के सम्मान में गुरूवार को यहां पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संताल परगना के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने बबीता को फूलों का गुलदस्ता, पारंपरिक परिधान, एक शॉल तथा दुमका के वरिष्ठ पत्रकार लेखक सह पुरातत्त्वविद् पंडित अनूप कुमार वाजपेयी की पुस्तक “पूर्वी भारत के दुमका ज़िला की धार्मिक सांस्कृतिक पुरातात्त्विक झलक” भेंट की। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री सिन्हा ने कहा कि बबीता अपने समाज के लिए एक ज्योति समान हैं। बबीता के द्वारा अर्जित की गई यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे माल पहाड़िया समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। बबीता की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने का मार्ग दिखायेगी। सम्मान ग्रहण करते हुए बबीता कुमारी ने अपनी भावनाएं प्रकट की। उन्होंने कहा कि नशा का सेवन और कम उम्र में विवाह हमारे समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। मैं शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से इन समस्याओं को दूर कर अपने समुदाय को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगी। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खैरवार, बबीता की माँ राखी देवी सहित कई अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.