Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी

दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में देवासी, श्रीनिका और जीवा ने मारी बाजी

0 404
दुमका। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर 19 अगस्त को दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन के द्वारा जूनियर दुमका सीजन 2 के तहत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दुमका के सीटी गार्डेन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर परिषद् की पूर्व अध्यक्ष डाॅ.अमिता रक्षित, लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह, मनोज कुमार घोष, रमण कुमार वर्मा, डाॅ.शमीम अंसारी सहित दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने दीप जलाकर किया। इससे पहले सभी ने दिशोम गुरू शिबू सोरेन और झारखंड के शिक्षा मंत्री स्व.रामदास सोरेन की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। छोटे-छोटे बच्चों के बीच आयोजित इस फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में लेडी जस्टिस बनी देवासी दास जूनियर दुमका सीजन 2 की प्रथम विजेता बनी। जबकि सुपर मोम बनी श्रीनिका पाॅल प्रतियोगिता की द्वितीय विजेता और घड़ी बनी जीवा राय तृतीय विजेता रही। इस अवसर पर दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन के सदस्यों के द्वारा देश के पांच राज्यों में होने वाले फोटो एक्सपो के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में फोटोग्राफी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इससे रोजगार उपार्जन करने की विद्या फोटोग्राफरों को दी। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागी सभी बच्चों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर एवं वल्ड फोटोग्राफी डे लिखा हुआ केक काटकर किया गया। कार्यक्रम में दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रतीक रंजन सेन, सचिव चुन्नु सिंह, कोषाध्यक्ष राहुल भगत, सदस्य राजू सिंह, सरोज पंडित, कल्याण लायक, अशोक साह, बबन सेन, विकास कुमार, मुकेश दे, कार्तिक कुमार, बाबू मुस्तफा, निकू आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में आम्रपाली कला निकेतन और नटराज डांस एकेडमी के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया था।
Leave A Reply

Your email address will not be published.