Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

डॉ.रीना नीलिमा लकड़ा बनी सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय की पहली महिला परीक्षा नियंत्रक

0 525

दुमका। एसपी महिला कॉलेज, दुमका में अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ.रीना नीलिमा लकड़ा सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय की नयी परीक्षा नियंत्रक नियुक्त की गई। इस संबंध में विश्वविद्यालय के द्वारा मंगलवार को अधिसूचना जारी की गई है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रो.दीपक कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि राजभवन, रांची से प्राप्त अनुमोदन के आलोक में डॉ.जय कुमार साह का कार्यकाल पूरा होने पर डॉ.रीना नीलिमा लकड़ा को अधिकतम 6 माह या झारखंड लोक सेवा आयोग से नियमित नियुक्ति होने तक के लिए विश्वविद्यालय का प्रभारी परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि डॉ.रीना नीलिमा लकड़ा 2008 बैच की सहायक प्रोफेसर हैं। एसपी महिला कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य रह चुकी डॉ.रीना नीलिमा लकड़ा सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय की पहली महिला परीक्षा नियंत्रक होगी। उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.