Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

साईं बाबा की हुई विशेष पूजा-अर्चना, भंडारा में भक्तों ने खाया छोला-कचौड़ी

0 472

दुमका। दुमका शहर के श्री बजरंगबली लोकनाथ साईं मंदिर में प्रत्येक गुरुवार की तरह इस बार भी साईं बाबा की विशेष पूजा-अर्चना व भंडारा का आयोजन किया गया। इस बार मंदिर में साईं भक्त पूनम वर्मा और मधुकर सहाय की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया था, जिसमे शिरडी वाले साईं बाबा को छोला-कचौड़ी का विशेष भोग अर्पित किया गया। इससे पहले साईं बाबा की धूप आरती हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद में बाबा को अर्पित भोग वितरित किया गया, जिसमें लगभग 1500 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रंजन सिन्हा, सचिव उत्तम कुमार गुड्डू, कोषाध्यक्ष राधेश्याम साह, पुरोहित नीरज मिश्रा, देवेन्द्र कुमार चौधरी, सुमन साहा, जितेन्द्र साह, श्री साईं कृष्ण मित्र मंडली दुमका के प्रमुख रवि कांत सुमन, कुलदीप कुमार मिठू, अरुण कुमार सिंह, उज्ज्वल कुमार दास, मनोज दे आदि मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव उत्तम कुमार गुड्डू ने बताया कि मंदिर में 25 सितंबर से साईं बाबा की धूप आरती संध्या 06 बजे से होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.