देखिए दुमका के 34 स्थानों में स्थापित मां दुर्गा की भव्य व सुंदर प्रतिमा


































दुमका। हर वर्ष की तरह इस बार भी झारखंड की उपराजधानी दुमका शहर और इसके आसपास के इलाकों में पूरे धूमधाम के साथ दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दुमका शहर के कुम्हार पाड़ा, दुर्गास्थान, धर्मस्थान, बाबूपाड़ा, न्यू बाबूपाड़ा, शिवपहाड़, गांधी नगर, रसिकपुर पुराना दुर्गा मंदिर, सिंहवाहिनी मंदिर रसिकपुर, सुभाष नगर रसिकपुर, यज्ञ मैदान, दुधानी, महुआडंगाल विजयपुर, पागल बाबा मंदिर, राधा माधव मंदिर गिलान पाड़ा, शिव मंदिर डंगालपाड़ा, मोरटंगा, बजरंगबली मंदिर डंगालपाड़ा, कानूपाड़ा हटिया, गिद्धनी पहाड़ी, केन्द्रीय कारागार, ग्रांट स्टेट, न्यू एलआईसी कॉलोनी, एसपी कॉलेज रोड कड़हलबील, लखीकुंडी, बंदरजोरी फॉरेस्ट कॉलोनी, बंदरजोरी शास्त्री नगर, खूंटा बांध और देवस्थान राखाबनी में मां दुर्गा की भव्य व सुंदर प्रतिमा स्थापित की गई है। इसके अलावा दुमका शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कुमड़ाबाद, सतन आश्रम धधकिया, हवाई अड्डा आसनसोल, सृष्टि उद्यान ननकू कुरुवा, नोनीहथवारी आदि स्थानों में भी मां दुर्गा की भव्य व सुंदर प्रतिमा स्थापित की गई है। गौरतलब है कि दुमका शहर के धर्मस्थान, पागल बाबा मंदिर, बांधपाड़ा दुर्गा मंदिर और बजरंगबली दुर्गा मंदिर डंगाल पाड़ा में मां दुर्गा की स्थाई प्रतिमा स्थापित हैं।
(खबर और फोटो कुलदीप कुमार मिठ्ठू की)
