Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भाग लेने पंजाब गयी एसकेएमयू की तीरंदाजी टीम

0 281

दुमका। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्चरी चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय की तीरंदाजी टीम शुक्रवार को पंजाब गयी। टीम को कुलपति प्रोफेसर डॉ. कुनूल कंदीर ने अपनी शुभकामनाओं के साथ विदा किया। इस अवसर पर कुलपति ने टीम में शामिल खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि तीरंदाजी में विश्वविद्यालय के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि इस बार भी हमारे खिलाड़ी विश्वविद्यालय को गौरवान्वित करेंगे। कुलपति ने सभी खिलाड़ियों से अनुशासन, लगन और टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के खेल निर्देशक डॉ.सुजीत सोरेन, प्रॉक्टर डॉ.राजीव कुमार, रजिस्ट्रार डॉ.राजीव रंजन शर्मा आदि ने भी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी। पीआरओ प्रो. दीपक कुमार के अनुसार यह टीम 24 से 31 अक्टूबर 2025 तक गुरु काशी विश्वविद्यालय, पंजाब में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्चरी चैम्पियनशिप में सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.