Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को दी गयी श्रद्धांजलि

0 250

दुमका। पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा स्थानीय पुलिस केंद्र में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक श्री खेरवार ने कहा कि आज के ही दिन 21 अक्टुबर 1959 को लेह लद्दाख के हॉट स्प्रींग में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के उपाधीक्षक करम सिंह अपने बीस बहादुर जवान साथियों के साथ चीनी सेना के साथ अपनी देश की सीमा की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गये थे। तब से हम प्रतिवर्ष इस तिथि को पुलिस संस्मरण दिवस के रूप में मनाते है। आज हम उन शहीद जवानों को याद कर उन्हें नमन करते है। आज हम सभी केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों तथा राज्य पुलिस बलों के उन बहादुर पदाधिकारियों एवं जवानों को याद करते है, जिन्होने देश की सीमाओं की रक्षा तथा आंतरिक सुरक्षा एवं शांति स्थापित करने के दौरान अपनी प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने बताया कि देश की सीमा की रक्षा, आंतरिक सुरक्षा एवं शांति स्थापित करने के क्रम में पिछले एक वर्ष में 01 सितम्बर 2024 से 31 अगस्त 2025 तक कुल 191 पदाधिकारी एवं जवान शहीद हुए है। इन शहीद पुलिसकर्मियों में हमारे झारखंड पुलिस के भी 01 आरक्षी शामिल हैं, जिनका नाम सुनील धान है। श्री खेरवार ने कहा कि झारखंड राज्य के शहीद पुलिसकर्मी सुनील धान के साथ हम उन सभी पुलिसकर्मियों को नमन कर उन्हें अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं जिन्होने विगत एक वर्ष में अपनी शहादत दी है। उन्होंने कहा कि हम दुमका जिला बल के पूर्व में शहीद हुए आठ पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को भी नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते है। कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर विजय कुमार महतो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुंडी अमित कक्षप, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय एकुङ डुंगडुंग, पुलिस निरीक्षक नगर थाना जगन्नाथ धान, पुलिस निरीक्षक मुफस्सिल थाना सत्यम कुमार, परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र दुमका रमेश मंडल, परिचारी अभय कुमार सिंह एवं पुलिस केंद्र के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.