Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

इस्कॉन के नगर संकीर्तन से जगी कृष्ण भक्ति, लोगों ने किया दीपदान

0 269

दुमका। इस्कॉन मंदिर, दुमका के द्वारा बुधवार को नगर संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन का शुभारंभ आरसी संस एंड ज्वेलर्स के सामने से हुआ। यह आयोजन विशेष रूप से दामोदर मास के अवसर पर किया गया, जो भक्ति, दान और आत्मचिंतन का महीना माना जाता है। दामोदर मास को कार्तिक मास भी कहा जाता है। इस पवित्र मास में भगवान श्री कृष्ण के दामोदर स्वरूप की पूजा की जाती है, इसीलिए इसे दामोदर मास कहा जाता है। नगर संकीर्तन के दौरान दौरान भक्तों ने दीपदान भी किया, जो भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित प्रेम और भक्ति का प्रतीक है। जैसे ही संकीर्तन आरंभ हुआ, भक्तों ने हरे कृष्ण महामंत्र का कीर्तन गाते और नृत्य करते हुए पूरे मार्ग को भक्ति से सरोबार कर दिया। ढोल, मंजीरा और करताल की ध्वनियों के बीच वातावरण पूरी तरह से दिव्य हो उठा। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने भी इस संकीर्तन में भाग लेकर आनंद अनुभव किया। इस्कॉन दुमका के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस नगर संकीर्तन का उद्देश्य केवल भक्ति का प्रचार नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, शांति और एकता का संदेश फैलाना है। दामोदर मास के इस पावन अवसर पर आयोजित यह संकीर्तन दुमकावासियों के लिए एक आध्यात्मिक उत्सव बन गया, जिसने सभी के हृदय को कृष्ण भक्ति की भावना से भर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.