Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ... गरीब सेवा समिति ने गरीब व असहाय लोगों को कराया भोजन, बांटी जरूरत की सामग्री

एसकेएमयू : दीक्षांत समारोह में भारतीय पारंपरिक परिधान में शामिल होंगे सभी प्रतिभागी, विश्वविद्यालय का आया निर्देश

0 311

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह का आयोजन 17 नवंबर को दुमका के कन्वेंशन सेंटर में होगा। समारोह में इस बार भारतीय पारंपरिक परिधान की झलक देखने को मिलेगी। समारोह में डिग्री या मेडल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं पारंपरिक वेशभूषा कुर्ता-पायजामा, सलवार-कुर्ता या साड़ी में नजर आएंगे। समारोह में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने जो दिशा-निर्देश जारी किया है उसके अनुसार पुरुष विद्यार्थियों को सफेद कुर्ता-पायजामा और महिला को सफेद सलवार-सूट या लाल बॉर्डर वाली सफेद अथवा हाफ-व्हाइट साड़ी पहनना अनिवार्य होगा। निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले और पीएचडी डिग्रीधारक विद्यार्थियों को समारोह से एक दिन पूर्व 16 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच कन्वेंशन सेंटर, दुमका पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन नहीं कराने की स्थिति में उन्हें समारोह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान ही विद्यार्थियों को प्रवेश पास, पहचान पत्र, दीक्षांत पट्टा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया जाएगा। पीआरओ प्रो.दीपक कुमार के अनुसार विश्वविद्यालय ने स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले तथा पीएचडी उपाधि धारक विद्यार्थियों की सूची अपने वेबसाइट पर जारी कर दिया है। कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर ने बताया है कि इस वर्ष दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए भारतीय पारंपरिक वेशभूषा अनिवार्य की गई है। सभी विद्यार्थी, शोधार्थी एवं शिक्षक पारंपरिक परिधान में ही शामिल होंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उपाधि और पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन समारोह से एक दिन पूर्व स्थल पर ही किया जाएगा, जिसके लिए एक विशेष टीम गठित की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.