Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
हनुमान चालीसा में छिपा है भक्ति का महासागर, पाठ से मिलता है अनेक देवी-देवताओं और संतों का आशीर्वाद शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर कल बंद रहेंगे दुमका के सभी स्कूल पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप...

एसकेएमयू : पूर्व कुलपति प्रोफेसर मनोरंजन प्रसाद सिन्हा होंगे दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि

0 326

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय का नवम दीक्षांत समारोह 17 नवम्बर को दुमका के कन्वेंशन सेंटर में होने जा रहा है। समारोह में विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं वर्तमान लोकपाल प्रोफेसर डॉ.मनोरंजन प्रसाद सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर के अनुसार प्रो. सिन्हा ने विश्वविद्यालय के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने की सहमति दे दी है। कुलपति प्रोफेसर कंदीर ने कहा है कि यह विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है कि एक बार फिर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति दीक्षांत समारोह की गरिमा को बढ़ाएंगे। समारोह की तैयारी की जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के परीक्षा ओएसडी डॉ.इन्द्रनील मंडल ने बताया कि इस वर्ष के दीक्षांत समारोह में कुल 79 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक तथा 37 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। इनमें विभिन्न संकायों के विद्यार्थी शामिल हैं। पीआरओ प्रो.दीपक कुमार के अनुसार दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। तैयारी अब अपने अंतिम चरण में हैं। आयोजन समिति एवं विभिन्न उप समितियां लगातार समन्वय में कार्य कर रही हैं। स्वयं कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर रोजाना प्रगति की समीक्षा करते हुए तैयारियों की निगरानी व्यक्तिगत रूप से कर रही है। कुलपति ने कहा है कि दीक्षांत समारोह केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव है, जो विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर को सफल बनाने में सहयोग करें। पीआरओ प्रो.दीपक ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत समारोह से संबंधित सभी आवश्यक सूचनाएं विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं। उपाधि एवं पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची भी वेबसाइट पर उपलब्ध है। पंजीयन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर 2025 निर्धारित की गई है। पंजीयन की प्रक्रिया कन्वेंशन सेंटर, दुमका में ही पूरी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का नाम सूची में शामिल है, वे निर्धारित तिथि को समारोह स्थल पर पहुंचकर अपना पंजीयन कराने के बाद समारोह में शामिल होने के लिए आवश्यक सामग्री जैसे प्रवेश पास, सफा, पगड़ी एवं अन्य दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.