दुमका। झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के निधन के बाद राज्य सरकार ने दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है। इसके तहत 7 सितंबर 2026 (सोमवार) को दुमका जिले के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी, दुमका द्वारा जारी निर्देश में बताया गया है कि राज्य सरकार के आदेश के आलोक में जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों तथा मदरसों में 7 सितंबर को शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा। पत्र में कहा गया है कि स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के सम्मान में 6 एवं 7 सितंबर को राजकीय शोक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 7 सितंबर को राज्य सरकार के सभी कार्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दुमका जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्राचार्य एवं संबंधित पदाधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। #####
ब्रेकिंग
हनुमान चालीसा में छिपा है भक्ति का महासागर, पाठ से मिलता है अनेक देवी-देवताओं और संतों का आशीर्वाद
शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर कल बंद रहेंगे दुमका के सभी स्कूल
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक
बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स...
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार
बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर...
नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक
फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग
जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप...