Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

0 76

दुमका। भारतरत्न मदर टेरेसा की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को दुधानी स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी परिसर में श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मदर टेरेसा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया और उनके सेवा कार्यों को नमन किया। साथ ही उनके बताए मानव सेवा एवं करुणा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाजसेवी सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य राजेश कुमार सिंह ने कहा कि मदर टेरेसा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि मानवता, प्रेम और सेवा की जीवंत प्रतीक थीं। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों, गरीबों, असहायों, बीमारों और बेसहारा लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को मैसेडोनिया में हुआ था। उन्होंने भारत को अपनी कर्मभूमि बनाया और कोलकाता से शुरू की गई उनकी सेवा यात्रा ने पूरे विश्व को मानवता का संदेश दिया। वर्ष 1950 में उन्होंने मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की, जिसके माध्यम से उन्होंने जरूरतमंदों, कुष्ठ रोगियों, अनाथों और असहाय लोगों की सेवा का कार्य किया। झामुमो नेता श्री सिंह ने कहा कि मदर टेरेसा ने कभी जाति, धर्म और समुदाय के आधार पर किसी में भेदभाव नहीं किया, बल्कि हर जरूरतमंद इंसान में ईश्वर का स्वरूप देखा। उनका जीवन हमें यह संदेश देता है कि सच्ची मानवता दूसरों के दु:ख को समझने और उनकी सहायता करने में है। उनके सेवा कार्य और विचार आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम में सिस्टर सैलेसा, सिस्टर जुनिता, सिस्टर निलीमा, डॉ.कुणाल पांडेय, अगुस्टीना डोंग, प्रभा किंडो, रेमिश मिंज, आशालता मोदी, रोबिन हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे। #####

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.