Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
हनुमान चालीसा में छिपा है भक्ति का महासागर, पाठ से मिलता है अनेक देवी-देवताओं और संतों का आशीर्वाद शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर कल बंद रहेंगे दुमका के सभी स्कूल पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप...

बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

0 104

दुमका। बेथेल मिशन स्कूल, दुमका में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य तरुण कुमार स्मिथ ने भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा आठवीं और नवमीं की छात्राओं के स्वागत गान से हुई। इसके बाद केजी वर्ग के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।
अपने संबोधन में प्राचार्य तरुण कुमार स्मिथ ने शिक्षा और शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव को बेहतर इंसान बनाने में शिक्षा और शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने शिक्षक दिवस की परंपरा और डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों को याद करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन और मेहनत के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
समारोह में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा 12वीं की छात्रा निधि श्री की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। वहीं नागपुरी, संताली और आधुनिक गीतों पर छात्र-छात्राओं के नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम में संताली नृत्य के माध्यम से झारखंड की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली, जबकि आधुनिक गीतों पर प्रस्तुत नृत्य ने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का संचालन कशिश कुमारी, प्रमोद और राखी कुमारी ने कुशलतापूर्वक किया।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका प्रिया हांसदा ने विद्यालय की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में डेमीसियस मरांडी, मो. राशु, विजय हांसदा, राजेश हांसदा, रविन्द्र कुमार विश्वा, ज्योति, कनकलता, दीपक, सुंदर बैयरा, मनीषा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में तृषा कुमारी, जयंती मुर्मु, एजेल हांसदा, साहिल सोनकर, एनी, साक्षी हांसदा, आंचल कुमारी सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने नृत्य और गायन की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। #####

Leave A Reply

Your email address will not be published.