दुमका। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक व प्रचंड जीत की खुशी में भाजपा ने शुक्रवार को झारखंड की उपराजधानी दुमका में उत्सव मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुमका शहर के टीन बाजार चौक पर जमकर आतिशबाजी की और लोगों के बीच मिठाई बांटी। जिला अध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल, अनुज आर्या, अमिता रक्षित, जिला महामंत्री पवन केसरी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, मार्शल ऋषिराज टुडू, बबलू मंडल, गुंजन मरांडी, सोनी हेम्ब्रम, मनोज साह, दीपक स्वर्णकार, नवल किस्कू, मृणाल मिश्रा, पंकज वर्मा, अजय गुप्ता, रूपेश मंडल, सुजीत यदुवंशी, श्रीधर दास, दीप्तांशु कोचगवे, संतोष सोरेन, अमन राज, किशोरेंद्र दास, गोविंद, दिनेश सिंह, इब्राहिम टुडू, मनीष कुमार, राजेश वर्मा, ऋषिकेश गुप्ता, रामकृष्ण हेम्ब्रम, कुश पाल, इंद्रजीत कुमार, संतोष साह, नीतू झा, गायत्री जायसवाल, रानी सिंह, दीपाली मंडल, लक्ष्मण पंडित, वीरेंद्र मरांडी, महेंद्र कुमार, कृष्ण मुरारी सिंह और जदयू के जिला अध्यक्ष उदय सिंह आदि शामिल थे।
