Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

0 238

दुमका। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, जनजातीय गौरव दिवस और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दुमका शहर में महान स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित देश के अन्य महान स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान और बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, स्वाभिमान और जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका अदम्य साहस सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा। जनजातीय गौरव दिवस जैसे ऐतिहासिक निर्णय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सम्मान को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुनील सोरेन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल, अनुज आर्या, अमरेंद्र सिंह मुन्ना, डॉ.अंजुला मुर्मू, पवन केसरी, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, मार्शल ऋषिराज टुडू, बबलू मंडल, रमेश मुर्मू, संतोष सोरेन, सोनी हेम्ब्रम, रूपेश मंडल, बिरेन्द्र मरांडी, रामकृष्ण हेम्ब्रम, रुसीलाल टुडू, चारलेश हांसदा, सहदेव मरांडी, सुनील सोरेन, मनोज सिंह पहाड़िया, मलय नंदी, दीपक स्वर्णकार, अजय गुप्ता, किशोरेंद्र दास, अमन राज, गायत्री जायसवाल, टिंकू गण, रानी सिंह, दीपाली मंडल, दिनेश सिंह, मनोज साह, प्रवीण सिंह, नवल किस्कू आदि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.