Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

रानी लक्ष्मीबाई पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्लस टू जिला स्कूल के रेशव रक्षित को पहला पुरस्कार

0 476

दुमका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के द्वारा 19 नवम्बर को दुमका इंजीनियरिंग काॅलेज में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनायी गयी थी। इस अवसर पर परिषद् के द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच भाषण, मेहंदी, पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्लस टू जिला स्कूल के नवम् वर्ग के छात्र रेशव रक्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में हरि प्रिया कुमारी रजक ने द्वितीय व तेजल सिन्हा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में हसमी खान को पहला, आसिया को दूसरा और जुसुमिता टुडू को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। पेंटिंग में ऋतु कुमारी को प्रथम, परी मोदी को द्वितीय और सुमन कुमारी को तृतीय पुरस्कार मिला। रंगोली प्रतियोगिता में कार्मेल स्कूल ने प्रथम, एसपी काॅलेज ने द्वितीय और प्लस टू आदर्श कल्याण छात्रावास ने तृतीय पुरस्कार पाया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि दुमका इंजीनियरिंग काॅलेज के प्राचार्य डाॅ.गणेश, दुमका नगर परिषद् की पूर्व अध्यक्ष डाॅ.अमिता रक्षित, भाजपा नेत्री गायत्री जायसवाल और डाॅ.नम्रता गौरव उपस्थित थी। कार्यक्रम में मंच का संचालन श्वेता कुमारी और धन्यवाद ज्ञापन डाॅ.नम्रता गौरव ने किया। कार्यक्रम में परिषद् के विभाग संगठन मंत्री हिमांशु दुबे, जिला संयोजक अभिषेक गुप्ता, नगर अध्यक्ष डॉ.वीरेन चन्द्र गोराई, उपाध्यक्ष डॉ.जीतेंद्र झा, नगर सह मंत्री आदित्य जोशी, अमन साह, एसएफएस प्रमुख अनूप दत्ता, टीएसवीपी प्रमुख अभिषेक तिवारी, सुमित यादव, सोशल मीडिया प्रमुख राज केसरी, उपेंद्र दास, अभिनंदन कुमार, दीप तिवारी, अमन सेन, नवल कापरी आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.