Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बहुड़ा यात्रा : भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का है दुर्लभ अवसर दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में दुमका में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, बोले जिला अध्यक्ष ... नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक

दुमका रेलवे स्टेशन से कोयला रैक हटाने की मांग को लेकर 63वां सप्ताह भी जारी रहा स्थानीय लोगों का धरना प्रदर्शन 

0 231

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के रेलवे स्टेशन से कोयला रैक हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का आंदोलन अभी भी जारी हैं। प्रत्येक रविवार की तरह इस रविवार को भी लोगों ने धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को दोहराया। दुमका रेलवे स्टेशन से कोयला रैक हटाने की मांग को लेकर आज धरना प्रदर्शन का 63वां सप्ताह था। आज के धरना प्रदर्शन में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त एनएसएस स्वयंसेवक जतिन कुमार विशेष रूप से शामिल होकर आंदोलन को समर्थन दिया। सामाजिक कार्यकर्ता जतिन ने कहा कि दुमका रेलवे स्टेशन को अमृत भारत रेलवे स्टेशन का दर्जा प्राप्त है। लेकिन कोयला डंपिग यार्ड ने इसे बदसूरत बना दिया है। उन्होंने कहा कि दुमका देश का पहला रेलवे स्टेशन है, जहां स्टेशन पर ही डंपिंग यार्ड बना कर इस अमृत भारत स्टेशन का माखौल उड़ाया जा रहा है। इस दौरान आंदोलनकारियों का नेतृत्व कर रहे रवि शंकर मंडल ने कहा कि दुमका रेलवे स्टेशन पर कोयला रैक यहां के जन प्रतिनिधियों की उदासीन रवैया के कारण है। उन्होंने कहा कि यहां की जनता जीए या मरे उन्हें कोई लेना देना नहीं है। वह सिर्फ अपने फायदे को देखते हैं। श्री मंडल ने कहा कि इसी महीने उन लोगों को राज्यपाल से मिलने का समय मिला है। अगर समाधान नहीं निकला तो फिर उग्र आंदोलन तय है। आज के धरना प्रदर्शन रवि शंकर मंडल, जतिन कुमार, अभय गुप्ता, मंजू गुप्ता, संजय मंडल, बमलेश तिवारी, अभिषेक कुमार, सूरज कुमार, गौरव गुप्ता, जिमी यादव, आकाश यादव, एनएन कुमार, मिक्कू यादव आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.