Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी

सप्तशक्ति संगम में भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर हुई विशेष चर्चा

0 262
दुमका। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को दुमका के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सप्तशक्ति संगम का आयोजन किया गया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित एवं वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अपर्णा झा, विशिष्ट अतिथि ललिता देवी, अध्यक्ष भारती शर्मा, संयोजिका एवं विद्यालय की सचिव डॉ.उमा भारती थी। डॉ.उमा भारती राय के द्वारा कार्यक्रम का प्रस्तावना रखा गया। अपर्णा झा ने यह बोध कराया कि संयुक्त परिवार हमारी कुटुंब व्यवस्था की नींव है। ललिता देवी ने अपने वक्तव्य में भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में भारती शर्मा ने सप्तशक्ति संगम निमित्त महत्वपूर्ण बातों को रखा। विद्यालय की बहन शिवांगी ( फूलो), ईशानी (झानो), अनुष्का (अहिल्याबाई होलकर) और आराध्या (लक्ष्मीबाई) के द्वारा विभूतियां प्रस्तुत की गई। विशिष्ट माता के रूप में दिलीप पांडेय, पूनम भगत, लीली पांडेय एवं नेहा सिंह को पुरस्कृत किया गया। अनुभव कथन विद्यालय की अभिभाविका मुन देवी एवं सुमन दीदी के द्वारा रखा गया। आभार ज्ञापन विद्यालय की सूरूज मुनि टुडू द्वारा कराया गया। मंच का संचालन आचार्या श्वेता ने किया। डॉ.उमा भारती के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेविका समिति के सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की आचार्या श्वेता, प्रीति, चैताली, कविता, रिया और अंजनी ने अहम भूमिका निभायी। कार्यक्रम में 350 माताओं-बहनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद आंचल भरकर माताओं को विदा किया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.