Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर एसपी कॉलेज में एनएसएस और स्वयंसेवी संस्था समर्पण ने लगाया रक्तदान शिविर

0 278

दुमका। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर रविवार को एसपी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई 8, 11 और स्वयंसेवी संस्था समर्पण के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एसपी कॉलेज के साइंस ब्लॉक में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के को-आर्डिनेशन में आयोजित इस शिविर में अनुज पांडेय, अमन मंडल, राज केसरी, विशाल रक्षित, सुप्रिया दे, टूपा कुमारी, प्रीति कुमारी, शुभम मिश्रा, सुन्दरम भगत, मीनल कुमार, साशी कसेरा, अमित कुमार, अभिजीत कुमार, टेरेसा किस्कू और सरिता कुमारी ने रक्तदान किया। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ.धनंजय मिश्रा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। शिविर में एसपी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ.केपी यादव, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.सनोज स्टीफन, डॉ.एलिज़ाबेथ टुडू, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दुमका के चेयरमैन डॉ.राजकुमार उपाध्याय, सचिव डॉ.अमरेंद्र कुमार यादव, वाइस चेयरमैन डॉ.मनोज कुमार घोष, संयुक्त सचिव धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, डॉ.सिकंदर कुमार और एनसीसी की लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह की विशेष उपस्थिति रही। शिविर के सफल आयोजन में समर्पण संस्था के संस्थापक शुभम मिश्रा, सह संस्थापक अस्मित झा, महासचिव केशव मिश्रा, संयुक्त सचिव रोहित मंडल, सक्रिय सदस्य अमित कुमार, सुन्दरम भगत, साशी कसेरा, विशाल यादव, अभिजीत यादव एवं अमन कुमार ने अहम भूमिका निभाई। शिविर के समापन पर अतिथियों ने रक्तदाताओं एवं आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। इस अवसर पर समर्पण टीम ने भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.