Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

विश्व मानवाधिकार दिवस पर विश्वविद्यालय में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सूरज रक्षित और भाषण में सोफिया फिरदौस प्रथम

0 464
दुमका। विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार को सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग में छात्र-छात्राओं के बीच “मानवाधिकार : हमारे रोजमर्रा की आवश्यकताएं” विषय पर निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में भूगोल विभाग के सूरज कुमार रक्षित ने प्रथम, अंग्रेजी विभाग की अंजलि ने द्वितीय और अंग्रेजी विभाग के ही रेहान रजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में अंग्रेजी विभाग की सोफिया फिरदौस ने प्रथम, इतिहास विभाग के राहुल नंदी ने द्वितीय  और भूगोल विभाग के सूरज कुमार रक्षित ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में डॉ.गणेश, डॉ.हिमाद्रि शेखर और अभिनव कुमार शामिल थे। इस अवसर पर स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ.संजीव कुमार सिन्हा, डॉ.विजय कुमार और डॉ.अजय सिन्हा ने उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.