Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

दुमका में भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए हुई रायशुमारी, कई नामों का आया प्रस्ताव

0 475

दुमका। भाजपा के नये दुमका जिला अध्यक्ष पद के लिए गुरूवार को यहां अग्रसेन भवन में रायशुमारी की प्रक्रिया संपन्न हुई। भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा नियुक्त जिला चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र सिंह की उपस्थिति में आयोजित इस रायशुमारी में निरसा की पूर्व विधायक अपर्णा सेन गुप्ता एवं रवि मोदी बतौर पर्यवेक्षक शामिल हुए। रायशुमारी के दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं पूर्व मंडल अध्यक्षों से व्यक्तिगत रूप से तीन-तीन नामों की सूची ली गई। पर्यवेक्षकों द्वारा सभी से अलग-अलग बातचीत कर राय ली गई और प्राप्त नामों को संकलित किया गया। इसके बाद सभी नामों को विधिवत सीलबंद लिफाफे में बंद कर आगे की प्रक्रिया के लिए प्रदेश संगठन को भेज दिया गया। मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान संगठन पर्व के तहत निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुई। रायशुमारी में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला चुनाव अधिकारी श्री सिंह ने कहा कि संगठन पर्व के अंतर्गत रायशुमारी की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराई गई है। सभी पदाधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से राय लेकर उसे संकलित किया गया है, जिसे आगे की प्रक्रिया के लिए प्रदेश संगठन को भेजा जा रहा है। पर्यवेक्षक अपर्णा सेन गुप्ता ने कहा कि दुमका जिला में संगठनात्मक प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई है। कार्यकर्ताओं में संगठन को मजबूत करने को लेकर सकारात्मक उत्साह देखने को मिला है। पर्यवेक्षक रवि मोदी ने कहा कि पार्टी की यह प्रक्रिया आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करती है। सभी स्तर के पदाधिकारियों से राय लेकर संगठनात्मक निर्णय लिए जा रहे हैं, जो आने वाले समय में संगठन को मजबूती प्रदान करेगा। गौरतलब है कि जिला अध्यक्ष पद के लिए भाजपा का रायशुमारी आज शहर में चर्चा का विषय रहा। सूत्रों के अनुसार भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए हुई रायशुमारी में वर्तमान जिला अध्यक्ष गौरवकांत के साथ विवेकानंद राय, मृणाल मिश्रा, धमेन्द्र सिंह बिट्टू, बबलू मंडल, रूपेश मंडल, अमन राज, मनोज पांडेय, निवास मंडल, सुभाष साह, दीपक स्वर्णकार आदि के नाम का प्रस्ताव आया है। उक्त रायशुमारी के आधार पर प्रदेश संगठन के द्वारा इस माह के अंत तक नये जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.