Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
हनुमान चालीसा में छिपा है भक्ति का महासागर, पाठ से मिलता है अनेक देवी-देवताओं और संतों का आशीर्वाद शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर कल बंद रहेंगे दुमका के सभी स्कूल पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप...

एसआरटी काॅलेज धमड़ी के इंटरनेशनल सेमिनार में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह होंगी मुख्य अतिथि

0 360

गोड्डा। एसआरटी काॅलेज धमड़ी, गोड्डा में नवर्ष 2026 के 28 और 29 जनवरी को आयोजित होने वाले बहुविषयक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में झारखंड की पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.डाॅ.कुनूल कंदीर इस सेमिनार की मुख्य संरक्षक और कुलसचिव डाॅ.राजीव रंजन शर्मा संरक्षक है। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.डाॅ.एम.बशीर अहमद खान इस सेमिनार के सम्मानित अतिथि होंगे। काॅलेज के प्राचार्य डाॅ.शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस सेमिनार में अंतरराष्ट्रीय अतिथि के रूप में नेपाल के शिक्षाविद् प्रो.पीके झा प्रेम, ताशकंद, उज्बेकिस्तान की डाॅ.निलुफर और डेनमार्क के डाॅ.मोहित भोला शामिल होंगे। जबकि एसपी काॅलेज, दुमका के मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष सह निदेशक डाॅ.विनोद कुमार शर्मा और सिन्हा गु्रप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक निरंजन सिन्हा सेमिनार के विशिष्ट अतिथि होंगे। सेमिनार का आयोजन काॅलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल (आईक्यूएसी) के द्वारा किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.