Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
हनुमान चालीसा में छिपा है भक्ति का महासागर, पाठ से मिलता है अनेक देवी-देवताओं और संतों का आशीर्वाद शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर कल बंद रहेंगे दुमका के सभी स्कूल पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप...

नववर्ष 2026 के आगमन पर श्री बजरंगबली लोकनाथ साईं मंदिर में होगा 24 घंटे का अखंड राम धुन

0 334

दुमका। नवर्ष 2026 के आगमन पर दुमका शहर के श्री बजरंगबली लोकनाथ साईं मंदिर में 24 घंटे का अखंड राम धुन ‘‘हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे’’का आयोजन होने जा रहा है। इस पावन अनुष्ठान का शुभारंभ बुधवार को सुबह 9 बजे से होगा, जिसका समापन 1 जनवरी गुरूवार को सुबह 9 बजे किया जायेगा। इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को मंदिर प्रबंधन समिति की एक बैठक आयोजित की गयी थी। बैठक में बताया गया कि 1 जनवरी को राम धुन की समाप्ति के बाद होम, कलश विसर्जन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। बैठक में मंदिर से जुड़े भक्तों एवं अन्य श्रद्धालुओं से इस धार्मिक अनुष्ठान के सफल आयोजन में सहयोग करने का भी निवेदन किया गया। सचिव उत्तम कुमार गुड्डू ने कहा कि इच्छुक श्रद्धालु मंदिर आकर सहयोग राशि जमा कर रसीद पा सकते है। बैठक में मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रंजन कुमार सिन्हा, सचिव उत्तम कुमार गुड्डू, कोषाध्यक्ष राधेश्याम साह, पुजारी नीरज मिश्र, देवेन्द्र चैधरी, रामवृक्ष साह, विनोद सिंह, धीरज कुमार, आदित्य कुमार आदि उपस्थित थे। गौरतलब है कि श्री बजरंगबली लोकनाथ साईं मंदिर में हर बार नववर्ष के आगमन पर श्री राम धुन का आयोजन होता है, जिसमें अच्छी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.