Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
हनुमान चालीसा में छिपा है भक्ति का महासागर, पाठ से मिलता है अनेक देवी-देवताओं और संतों का आशीर्वाद शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर कल बंद रहेंगे दुमका के सभी स्कूल पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप...

महिला शिक्षक की शिकायत पर एसकेएमयू ने सहायक प्रोफेसर डॉ.विनोद कुमार शर्मा को किया निलंबित

0 902

 जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्रवाई : कुलसचिव

दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू), दुमका ने एक महिला शिक्षक की शिकायत एवं जांच समिति की रिपोर्ट के आलोक में बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोविज्ञान विभाग, संताल परगना कॉलेज, दुमका में पदस्थापित सहायक प्रोफेसर डॉ.विनोद कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में शनिवार को विश्वविद्यालय के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह कार्रवाई झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2000 की धारा 10(18) के अंतर्गत की गई है। निलंबन अवधि के दौरान डॉ.शर्मा का मुख्यालय बी.एस.के. कॉलेज, बरहरवा निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता का भुगतान किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित कॉलेज को डॉ.शर्मा को तत्काल कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में एसकेएमयू के सभी पीजी विभागाध्यक्षों, संबद्ध एवं अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्यों, विश्वविद्यालय के वैधानिक एवं गैर-वैधानिक पदाधिकारियों को भी सूचना भेज दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच प्रक्रिया के आधार पर आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.राजीव रंजन शर्मा ने बताया कि किसी महिला शिक्षक की शिकायत एवं जांच समिति की रिपोर्ट के आलोक में कुलपति के द्वारा सहायक प्रोफेसर डॉ.विनोद कुमार शर्मा को निलंबित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.