Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
हनुमान चालीसा में छिपा है भक्ति का महासागर, पाठ से मिलता है अनेक देवी-देवताओं और संतों का आशीर्वाद शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर कल बंद रहेंगे दुमका के सभी स्कूल पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप...

दुमका में जेएससीए अंतर जिला अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, पहले मैच में दुमका ने जामताड़ा को हराया

0 292

दुमका। जेएससीए अंतर जिला अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच रविवार को यहां एटीम क्रिकेट स्टेडियम में दुमका और जामताड़ा के बीच खेला गया, जिसमें दुमका की टीम ने 70 रन से जीत हासिल की। 50-50 ओवर के इस मैच में टॉस जीत कर जामताड़ा की टीम ने पहले गेंदबाजी की। इससे पहले दुमका के वरिष्ठ पत्रकार सह पूर्व क्रिकेटर डाॅ.राजीव रंजन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया। बल्लेबाजी करते हुए दुमका की टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाये। दुमका की तरफ से राजेंद्र राय ने शानदार 95 रनों की पारी खेली। जामताड़ा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए चिन्मय चिराग झा, सुमित राणा, स्वास्तिक कश्यप एवं अंकित राज पांडेय ने 2-2 विकेट चटकाये। जवाब में बल्लेबाजी को उतरी जामताड़ा की पूरी टीम 33.3 ओवर में 144 रन बनाकर सिमट गयी। दुमका की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए कप्तान विभु ने 5 विकेट लिये। कप्तान विभु को शानदार प्रदर्शन के आधार पर मेन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्हें जेएससीए के द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर दुमका के जाने माने चिकित्सक डॉ.तुषार ज्योति ने 5000 रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। मैच के सफल आयोजन पर जिला क्रिकेट संघ, दुमका के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल ने जेएससीए से नियुक्त निर्णायक राजेश्वर सिंह, संजय पांडेय, टीआरडीओ संतोष तिवारी, एलओ प्रणय तिवारी और स्कोरर ज्ञान रंजन का धन्यवाद ज्ञापन किया है। गौरतलब है कि जिला क्रिकेट संघ, दुमका के तत्वावधान में यहां एटीम क्रिकेट स्टेडियम में 08 जनवरी तक जेएससीए अंतर जिला अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.