Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

दुमका बस पड़ाव में चला शराब पीकर वाहन चलाने के विरूद्ध विशेष जागरूकता अभियान

0 338

दुमका। 31 जनवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जिला प्रशासन के द्वारा रविवार को यहां बस पड़ाव में शराब पीकर वाहन चलाने के विरूद्ध विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बस चालकों में शराब की जांच कर नियम का उल्लंघन करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बस चालकों, कंडक्टरों एवं आम यात्रियों को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी से सुरक्षित यात्रा के लिए नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि थोड़ी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है। उन्होंने बताया कि इस तरह के जागरूकता एवं जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम के दौरान बस पड़ाव से संचालित होने वाली बसों में सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता स्टीकर भी लगाया गया। इन स्टीकरों के माध्यम से यात्रियों एवं चालकों को सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा शराब पीकर वाहन नहीं चलाने का संदेश दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.