दुमका। काव्य किरण संस्था द्वारा रविवार को जमशेदपुर में आयोजित अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दुमका के अमित झा को ‘‘काव्य किरण शब्द श्री सम्मान’’ से सम्मानित किया गया। श्री झा दुमका के सिदो कान्हु सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष है। सम्मेलन में उन्हें मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन में श्री झा ने अपनी मशहूर कविता ‘मुझे भी जीना है’, ‘संसार की डोर बेटियाँ’ और अंग्रेजी कविता ‘नेचर एम्बेलिशेज अस’ का पाठ किया, जिसकी लोगों ने खूब तारीफ की। श्री झा की इस उपलब्धि पर सिदो कान्हु ग्रुप ऑफ स्कूल के सचिव प्रदीप्त मुखर्जी, निर्देशिका सुनीता मुखर्जी और प्रबंधक रोदोषी मुखर्जी ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।
वाराणसी के राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे दुमका के कवि अमित झा
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 13 जनवरी को हिन्दी हैं हम साहित्य संगम के द्वारा वाराणसी में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय कवि सम्मेलन में दुमका के कवि देशरत्न पुरस्कार विजेता अमित झा बतौर मुख्य अतिथि झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह जानकारी देते हुए श्री झा ने बताया कि वाराणसी के विकास भवन, कचहरी में आयोजित होने वाले उक्त कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के 150 कवियों एवं लेखकों का आगमन होगा।







