Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में दुमका में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, बोले जिला अध्यक्ष ... नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष...

पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने दिशोम गुरू शिबू सोरेन की जयंती मनाकर उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

0 181
दुमका। पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल परगना दुमका के द्वारा रविवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरू स्व.शिबू सोरेन की 82वीं जयंती मनायी गयी। संगठन के यहां बंदरजोरी चौक स्थित कार्यालय में आयोजित जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय अध्यक्ष असीम कुमार मंडल ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड राज्य के प्रणेता दिशोम गुरू स्व.शिबू सोरेन ने आदिवासी, पिछड़े और वंचित समाज के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके आंदोलन और विचारों के कारण ही झारखंड अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। केन्द्रीय प्रधान महासचिव डॉ.अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि झारखंड राज्य के प्रणेता ने सामाजिक न्याय, समानता और स्वाभिमान की लड़ाई को नई दिशा दी। आज उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। ताकि उनके सपनों का झारखंड बनाया जा सके। महासचिव रंजीत जायसवाल ने कहा कि झारखंड राज्य के प्रणेता का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा उनके विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य करता रहेगा और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती से जारी रखेगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने गुरूजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अशोक मंडल, कुणाल कुमार, रविन्द्र मांझी, मुकेश मंडल, बसंत बैध, सुधाकर मंडल आदि उपस्थित थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.