Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में दुमका में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, बोले जिला अध्यक्ष ... नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष...

करियर पाॅइंट दुमका ने सीपीस्टार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित

0 286
दुमका। करियर पॉइंट, दुमका के द्वारा पिछले दिनों नीट और जेइइ की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सीपीस्टार (करियर पाॅइंट स्काॅलरशिप टेस्ट फाॅर एडमिशन एंड रिवार्ड) का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में पूरे देश से 24 हजार छात्रों ने भाग लिया था, जिसमें दुमका केंद्र के 25 छात्रों ने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किया है। इन छात्रों के सम्मान में रविवार को संस्थान के द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि चेम्बर ऑफ काॅमर्स के सचिव मनोज कुमार घोष, नगर परिषद् दुमका की पूर्व अध्यक्ष अमिता रक्षित, एलआईसी के वरिष्ठ विकास अधिकारी डॉ.पीके बरनवाल, एकलव्य विद्यालय काठीजोरिया की प्राचार्या लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह और मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने उक्त परीक्षा में सफल छात्रों को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री घोष ने स्थानीय अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नीट व जेइइ की परीक्षा की तैयारी के लिए बाहर न भेजे, क्योंकि करियर पाॅइंट दुमका इसका सबसे अच्छा विकल्प है। अपने संबोधन में नगर परिषद् की पूर्व अध्यक्ष श्रीमति रक्षित और लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह ने भी करियर पॉइंट दुमका की सफलता की सराहना की। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक इंजीनियर राकेश रोशन ने बताया कि करियर पॉइंट, दुमका पिछले 3 वर्षों से यहां नीट और जेइइ परीक्षाओं की तैयारी करा रहा है। इस वर्ष संस्थान के 4 छात्रों ने नीट और 5 छात्रों ने जेइइ मेन्स की परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिससे इस संस्थान की सफलता दर 70 प्रतिशत बढ़ गई है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.