Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

उपराजधानी से नारद जी : चुनाव से पहले कहां रहते है ऐसे समाजसेवी, पहले आते तो पोखरा साफ हो जाता, शहर में कूड़ा-करकट भी नजर नहीं आता!

0 297

नारायण, नारायण! प्रभु को मेरा प्रणाम। हां नारद जी आपको भी नमस्कार, कहिये क्या हाल है उपराजधानी का। प्रभु हाल तो एकदम ठीक ठाक है। चुनावी मौसम है, सब जगह, बस नगर पर्षद् चुनाव की ही चर्चा हो रही है। प्रभु इस चर्चा में हमरा वार्ड वाला पोखरा भी चर्चा में आ गया। चुनावी समाजसेवियों को इसको लेकर बड़ी चिंता है। घूर-घूरकर उसको निहार रहे है। चुनावी समाजसेवयिों का क्या मतलब नारद जी, ई कौन नया नाम है, जरा खुलकर बतलाइये। प्रभु चुनावी समाजसेवियों से मेरा मतलब वैसे समाजसेवियों से है, जिन्हें केवल चुनाव के समय ही शहर का गंदा पोखरा, कूड़ा-करकट और पब्लिक का अन्य प्रोब्लम नजर आता है। जनाब चुनाव से पहले कहां रहते है हमरा समझ में नहीं आता है। बताइये प्रभु ऐसे हरिशचन्द्र टाइप के समाजसेवी अगर चुनाव से पहले शहर में सक्रिय रहते तो हमरा पोखरा भी आज साफ हो जाता और शहर में जहां-तहां कूड़ा-करकट भी नजर नहीं आता। कुछ नहीं करते तो प्रभु कम से कम ऐसे समाजसेवी पहले आकर शहर की समस्या को लेकर आवाज तो उठाते। इससे चुनाव के इस मौसम में आज उन्हीं को फायदा होता, लोग तो यह नहीं पूछते कि भाई ई नया नेता कौन है? जनाब को इधर-उधर खर्चा भी करना नहीं पड़ता। जाने दीजिये प्रभु, ये पब्लिक है सब जानती है। अच्छा नारद जी आगे का हाल सुनाइये। प्रभु अबकी चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कई पुराने चेहरे के साथ कई नये चेहरे भी लोगों को देखने को मिलेंगे। पुराना चेहरा में कौन-कौन शामिल है नारद जी। प्रभु अध्यक्ष पद के लिए अभी तक जो पुराना चेहरा सामने आया है उसमें अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा, बिनोद कुमार लाल और अभिषेक चौरसिया का नाम शामिल है। और अमिता रक्षित नारद जी? अरे प्रभु हम तो भूल ही गये थे, हां पुराने चेहरे में अमिता रक्षित जी भी शामिल है। नारद जी, साल भर पहले हल्ला उड़ा था कि डाॅ.तुषार ज्योति भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे, उनका क्या हुआ? प्रभु सुनने में आ रहा है कि डाॅक्टर साहब ने अपना मन बदल दिया है। खैर प्रभु अभी समय बाकी है, चुनाव की तिथि की घोषणा के बाद आगे देखा जायेगा कि चुनावी मैदान में कौन-कौन सामने आते है। सुनने में आ रहा है कि अध्यक्ष पद के चुनाव में तीसरी बार भाजपा नगर अध्यक्ष बने मृणाल मिश्रा भी कूदने वाले है। और राधेश्याम वर्मा जी का भी नाम चर्चा में है। बाकी प्रभु सब ठीक ठाक है। इन दिनों जिला प्रशासन के द्वारा उपराजधानी में खूब जोर शोर से सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लोगों को बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने, कार चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, दारू पीकर गाड़ी नहीं चलाने, गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने को बोला जा रहा है, जो सराहनीय है। बाकी प्रभु अब दूसरे दिन। शुक्रवार को सरस्वती पूजा है, आपको इसकी हार्दिक शुभकामनाएं। हां नारद जी, आपके साथ पूरे उपराजधानी वासियो को मेरी ओर से भी बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.